संवाददाता, मई 31 -- UP News: उत्तर प्रदेश को आखिरकार चार साल बाद नया डीजीपी मिल गया है। आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। सीएम योगी की मंजूरी के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। 26 मई को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक में यूपी पुलिस के डीजीपी के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे थे। यूपी के स्थायी डीजीपी के लिए कई नाम चर्चा में थे। वरिष्ठता सूची में शामिल अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श क...