पटना, फरवरी 21 -- राजीव नगर में बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा अधिग्रहित जमीन पर नया निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को इसका सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग कर निर्देश का अक्षरशः अनुपालन कराने को कहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार राज्य आवास बोर्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिग्रहित जमीन पर नए निर्माण पर प्रतिबंध के आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...