पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के रानीपतरा में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव का भव्य उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, मंत्री लेशी सिंह, विधायक कविता पासवान तथा विधायक विजय खेमका सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका अर्पणा देव ने की जबकि स्वागत भाषण त्रिभुवन राय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि लोक कला, लोक देवता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए सरकार द्वारा इस प्रकार के महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने जिले में हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित शीतला महोत्सव एवं सरहुल महोत्सव का भी उल्लेख किया। पूर्व उपमु...