पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिया के रानीपतरा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। महोत्सव का आयोजन रानीपतरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पैकागोला हनुमान मंदिर चौक कि जाएगी। जानकारी के अनुसार 24 मार्च मंगलवार की सुबह कलश शोभा यात्रा, राजा सलहेश एवं मां विषहरी पूजा का आयोजन की जाएगी। भजन कीर्तन के साथ महाप्रसाद का वितरण होने के साथ पहले सत्र का कार्यक्रम का समापन होगा। दोपहर में दूसरे सत्र का आयोजन होगा जिसमे भक्ति जागरण, सांस्कृतिक प्रस्तुति, महोत्सव का उ‌द्घाटन, सम्मान पत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन होगा। वही बुधवार यानी 25 मार्च को प्रतिमा का विसर्जन के साथ कार्यक्रम संपन्न...