इंदौर, मई 9 -- राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग सेशन कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया था, जबकि शुक्रवार को विस्तृत आदेश जारी किया गया। अदालत ने साफ किया कि सह-आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत का लाभ बाकी आरोपियों को स्वतः नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने ट्रायल में देरी, गिरफ्तारी प्रक्रिया में कथित खामियों और लंबी जेल अवधि जैसे सभी तर्कों को राहत के लिए पर्याप्त नहीं माना। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इस आदेश के बाद फिलहाल चारों आरोपियों के लिए जेल से बाहर आने की राह बेहद कठिन हो गई है।किन आधारों पर मांगी गई थी जमानत? राज की बेल रिजेक्ट: राज के वकील ने तर्क दिया कि इसी मामले की एक अन्य मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है, इसलि...