लातेहार, अप्रैल 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। चेरोवंश के सबसे लोकप्रिय और आदर्श राजा मेदिनीराय की 393 वीं जयंती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उक्त जयंती समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों में बसे राजा मेदिनीराय के वंशज आज क्षेत्र के प्रसिद्ध कुटमू चौक पहुंचेंगे। इसकी जानकारी देते आयोजन समिति के सचिव गणेश्वर सिंह ने झारखंड राज्य समेत देश के बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़,आसाम,उप्र, मप्र, उड़ीसा आदि राज्यों में बसे चेरोवंश के गणमान्यों को आमंत्रित किए जाने की बात बताई। वहीं सिंह ने समारोह में शामिल होनेवाले विधायक रामचंद्र सिंह,मेदिनीनगर महापौर अरूणा शंकर, लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,जिप सदस्य बलवंत सिंह आदि मंचासीन अतिथियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किए जाने और चेरो राजवंश का प्रतीक ध्वज फहराने के बाद स्थानीय और बाहर से आए आदिवासी कलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.