मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित शगुन पैलेस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित जगमोहन भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कहा कि श्रीहरि के प्रति श्रद्धा, भक्ति और निष्ठा से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा व्यास ने राजा मुचकुंद और भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप राजा मुचकुंद युगों से एक गुफा में योगनिद्रा में थे। द्वापर युग में जब क्रूर राजा कालयवन ने मथुरा पर आक्रमण किया, तो श्रीकृष्ण रणभूमि छोड़कर उसी गुफा में चले गए। उन्होंने चतुराई से अपना पीतांबर सो रहे मुचकुंद पर डाल दिया। यह भी पढ़ें- शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा श्रीकृष्ण का भ्रम होने पर कालयवन ने जैसे ही मुचकुंद को लात मारी, राजा की दृष्टि पड़ते...