नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेती राजभवन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर अब राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर ससुराल जाकर रामकथा सुनने और बाबा बागेश्वर के दर्शन करने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने अपने 'हजूर' यानी रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) से अवसर देने की उम्मीद भी जताई है। भानवी कुमारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुंडा स्थित मेरी ससुराल बेती राजभवन में पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से आयोजित होने जा रही भव्य श्रीराम कथा का समाचार पाकर मन श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से अभिभूत है। मेरी भी हार्दिक अभिलाषा है कि मुझे इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होने,...