किशनगंज, अप्रैल 15 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर टेढ़ागाछ प्रखंड के नेपाल की तराई के समीप स्थित राजा बेणु से जुड़ा बेणुगढ़ का पौराणिक इतिहास श्रद्धा का केन्द्र रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को वैशाखी पर्व पर राजा बेणु के मंदिर एवं गढ़ में भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों संप्रदायों के लोग भारी संख्या में  शामिल हुए । हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर  अपनी मनोकामनाएं मांगी। कहा जाता हैं सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना यहां पूरी होती है। मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई थी। यह भी पढ़ें- बेणुगढ़ में राजा बेणु का टीला में बैशाखी मेला का हुआ आयोजन 180 एकड़ में फैला राजा बेणु के इस धार्मिक स्थल में लोग नेपाल एवं अन्य दूर-दराज इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे। जिल...