राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में चलने लगा शव वाहन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में खराब पड़े शव वाहन की मरम्मत कराकर प्राचार्य ने दोबारा चालू करा दिया है। इससे मृतकों के परिजनों को अब न तो शव घर ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम करने में भटकने की जरूरत है और न ही उसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ेगी। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में दो शव वाहन हैं। लेकिन दोनों खराब पड़े थे। इससे मृतकों के परिजनों को शव घर ले जाने के लिए मोटी रकम खर्च कर प्राइवेट वाहन खोजने पड़ते थे। इस पर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 12 जून के अंक में खबर छापी तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने इसे गंभीरता से लिया। खराब शव वाहन की मरम्मत का काम शुरू कराने के साथ ही उन्होंने शासन से 2 नए शव वाहन के लिए पत्राचार भी किया। मंगलवार को प्राचार्य ने शव वाहन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.