औरंगाबाद, मार्च 24 -- औरंगाबाद के रमेश चौक के बगल में अवस्थित राजा नारायण सिंह पार्क के परिसर में राजा नारायण सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बिहार में अंग्रेजों के प्रथम शत्रु, महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की 280वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष नृपेश्वर नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया। सर्वप्रथम राजा नारायण सिंह की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि राजा नारायण सिंह बिहार में अंग्रेजों के प्रथम शत्रु थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सैंकड़ों अंग्रेजों को मार कर आजादी की पृष्ठभूमि तैयार की। औरंगाबा...