पटना, जून 10 -- Sonam Raghuvanshi News: अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंच चुकी है। सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षित तौर से रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, मेघालय पुलिस दोपहर करीब 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां स्पाइसजेट की फ्लाइट से सोनम को गुवाहाटी ले जाया जाएगा। वहां से पुलिस सड़क मार्ग से उसे लेकर शिलॉन्ग जाएगी। सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस को 5 दिन का ट्रांजिट डिमांड मिला है। सोमवार की रात सोनम को लेकर मेघालय पुलिस पटना के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी। सोनम रघुवंशी को लेकर पुलिस बक्सर के रास्ते पटना पहुंची है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.