एटा, अप्रैल 21 -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'भगवान परशुराम के जयकारों' से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय परशुराम मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया गया। यात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मडिया चौराहा होते हुए पुनः परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे की भक्तिमय धुनों ने समां बांध दिया। इस पर बच्चे और युवा जमकर थिरके। यात्रा में मुख्य रूप से उमेश अवस्थी, संजीव मिश्रा, सोनू दुवे, हिमांशु दीक्षित, अनुज तिवारी,अशोक पाण्डेय, डॉ. रोहित चतुर्वेदी, सिम्पल राठौर, बबलू वर्मा,आकाश मिश्रा, सोहन मिश्रा, बंटी अवस्थी, निर्भय वर्मा,दिनेश गुप्ता,श्यामेंद्र मिश्रा,वेद शुक्ला,श्याम मिश्रा, अभिषेक गोपाल शर्मा,सृष्टि शर्मा,प्रधा...