एटा, मार्च 18 -- मंगलवार की रात विजयपुर और लालपुर गांव के बीच स्थित नहर खाई कट गई। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। सबसे बड़ा नुकसान तंबाकू, गेहूं और सरसों की फसल का हुआ है। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों में भर गया और पूरी फसल डूब गई। बुधवार की सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तो पता चला कि खेत पूरी तरह से पानी से भरे हुए खड़े है। जानकारी करने पर पता चला कि करीब चार बजे अचानक नगर की पटरी कट गई। इससे देखते ही देखते करीब पांच मीटर चौड़ी खाई बन गई और नहर की पटरी टूट गई। इसके चलते लालपुर, विजयपुर और बिल्सड़ गांव की फसलों में पानी घुस गया। नहर की कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण हर साल इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नहर कटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.