गिरडीह, फरवरी 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ममता को शर्मशार करने वाली घटाना प्रकाश में आई है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिला पंचायत अंतर्गत नईटांड़ और झबदाटांड़ के बीच राजा आहर के बगल खेत में स्थानीय लोगों ने सोमवार दोपहर मृत नवाजत शिशु का शव पड़ा हुआ देखा। शव देखने के बाद यह बात जंगल में लगी आग की तरह चारों तरफ फैल गई। नवजात के शव को देखने के लिए ग्रामीण महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। खेत में नवजात के शव को देख लोग दांतों तले अंगुली दबा रहे थे और एक मां की ममता को कोस रहे थे। बताया जाता है कि हरिला पंचायत के नईटांड़, झबदाटांड़ और रनियाटांड़ गांव के मुहाने पर राजा आहर नामक तालाब स्थित है। आशंका है कि तालाब के बगल सुखे खेत में रविवार देर रात किसी अज्ञात द्वारा लाल कपड़े में लपेट कर नवजात को फेंक दिया गया होगा। दोपहर में लोग बकरी चराते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.