चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर राजा अर्जुन सिंह चिल्ड्रेन पार्क में 1857 के महान क्रांतिवीर राजा अर्जुन सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वीर राजा अर्जुन सिंह अमर रहे के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, कांग्रेस नेता अनुप्रिया सोय, वार्ड पार्षद स्वपन कुमार मिस्त्री, झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, अनूप सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, भाजपा नेता सुरेश साव, अनूप दूबे, पूर्व पार्षद दिनेश जेना, विजय सिंह सामड समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि 1857 का प्रथम...