कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एनआरआई सिटी की 17 बीघे जमीन के विवाद में आईआईटी के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार राजाराम वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा तेज कर दिया है। रविवार को नवाबगंज के सुक्खीपुरवा नई बस्ती निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह से कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने मृतक की बहू रेखा से विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराया था। पुलिस के 80 सवालों में से कई के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खासकर एग्रीमेंट के लिए दी गई रकम के स्रोत पर चुप्पी साधे रहे। दूसरे अधिवक्ता पूछताछ के लिए नहीं आए। मामले के विवेचक जगदीश पांडेय के अनुसार 26 दिसंबर 2018 को मनोज सक्सेना और जितेंद्र कुमार सिंह ने राजाराम की छोटी बहू से एनआरआई सिटी के अंदर तीन आराजी की कुल 2.12 हेक्टेटर जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसमें आरा...