मुंगेर, नवम्बर 27 -- मनोज कुमार मुंगेर, निज संवाददाता । प्रगति यात्रा पर 5 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के उद्देश्य से किला परिसर स्थित नगर निगम के अधीन पड़ने वाले राजारानी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री द्वारा राजारानी तालाब का उद्घाटन किए जाने के पूर्व नगर निगम द्वारा राजारानी तालाब को आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से तालाब की चारदिवारी और परिसर के अंदर व बाहर स्थित सभी पेड़ में थ्रीडी पेंटिंग कराई गई थी। राजारानी तालाब की चारदिवारी में थ्रीडी पेंटिंग के लिए नगर निगम द्वारा संवेदक को 5 लाख का वर्क आर्डर दिया गया था। लेकिन बाद में अंदर व बाहर के सभी पेड़ की थ्रीडी पेंटिंग संवेदक द्वारा कराई गई। हालांकि मुख्यमंत्री के उद्घाटन की तिथि नजदीक आ जाने के कारण इसके लिए सं...