चाईबासा, फरवरी 28 -- गुवा । राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम एवं छोटानागरा पंचायत मुखिया राजू शांडिल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की लिखित गारंटी नहीं दी जाती, तब तक खदान में खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उनका आरोप है कि अब तक कोई भी विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए स्थल पर नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है और ग्रामसभा की सहमति के बिना किसी भी योजना को लागू करना संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने मांग ...