प्रयागराज, जून 20 -- बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने शनिवार को शहर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। जांच में दो घरों में सीधे बाईपास लगाकर बिजली जलाते पकड़ा गया, जबकि 28 उपभोक्ताओं का विद्युत भार तय सीमा से ज्यादा पाया गया। राजापुर में दो घरों में बाईपास कनेक्शन पकड़ा गया। इसके अलावा शहराराबाग, सर्वोदय नगर, गोविंदपुर और बेनीगंज इलाकों में टीम ने जांच की। इन सभी जगहों पर मिलाकर 23 लोगों का लोड बढ़ाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आठ हजार से अधिक रीडिंग मीटरों में स्टोर मिली है। पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नए सिरे से बिजली बिल बनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...