राजापुर रजबहे का जल्द होगा पुनरुद्धार
फतेहपुर, मई 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। किसानों को होने वाली समस्याओं के चलते सिंचाई खंड द्वारा रजबहे का पुनरुद्धार कराए जाने का खाका तैयार किया गया है। साथ ही मुख्य ब्रांच की पश्चिमी शाखा में कच्चे मार्ग के स्थान पर खड़ंजा लगवाए जाने को लेकर स्टीमेट भेजा गया है। जिसके जल्द ही पास होने की उम्मींद जताई जा रही है, भेजे गए चार करोड़ के स्टीमेट के पास होने के बाद काम शुरू करवाए जाने की तैयारी है। राजापुर रजबहे में प्रोटेक्शन के काम के साथ ही कुलाबों का निर्माण कराए जाने व पुलियों का पुनरुद्धार व पुर्ननिर्माण, टेल वाल का निर्माण कराए जाने को विभाग द्वारा 1.87 करोड़ का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। एई नवाब सिंह ने बताया कि उक्त के अलावा रजबहे में हेट रेगुलेटर का पुनरुद्धार कराए जाने के साथ ही हेड पर करीब 1.25 किमी का खड़ंजा निर्माण भी शामिल किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.