सुल्तानपुर, जनवरी 27 -- कुड़वार, संवाददाता। दबंगों ने मामूली कहासुनी में एक युवक के गुदा द्वार से प्रेशर मशीन द्वारा हवा भर दी। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गयी। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है। जहां इलाज चल रहा है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार का है। जहां रविवार देर शाम मामूली कहासुनी में राजापुर निवासी विजय कुमार मौर्या पुत्र अयोध्या राम मौर्या को सत्य प्रकाश कोरी उर्फ गांधी, गुलाम आरिफ निवासी गण राजापुर और रिजवान निवासी बेला पश्चिम थाना कुड़वार जान से मारने की नियत से हवा भरने वाली प्रेशर मशीन द्वारा गुदा द्वार से हवा भर दी । जिससे युवक की हालत गंभीर हो गयी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचकर युवक को सीएचसी कुड़वार लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर देखत...