कौशाम्बी, फरवरी 14 -- चित्रकूट की ओर ईंट लादकर जा रहा एक ट्रैक्टर शनिवार को राजापुर पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। पुल पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रैक्टर अचानक डगमगाते हुए पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। घटना के समय पुल से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर अक्सर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...