लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- खमरिया। लखीमपुर रेलवे स्टेशन से परिवार व रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे बहराइच निवासी पन्नेलाल के परिवार पर थाना ईसानगर क्षेत्र के रंजीतगंज पुल के पास कथित रूप से लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के आठ लोगों के घायल होने की बात कही गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर ईसानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया निवासी पन्नेलाल के अनुसार, वह अपने भतीजे रामू साहनी की पुत्री सपना के मुंडन संस्कार के लिए पूर्णागिरि गया था। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पुरानी रंजिश में दुकानदार को पीटा, पांच पर केस 31 अगस्त को परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ई-रिक्शा से राजापुर चौराहे पर प...