मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- सकरा। राजापाकड़ गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में गुरुवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना को लेकर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले भव्य झांकी निकाली गई। राजापाकड़, रामजानकी चौक से रतनपुर, गोपालपुर एवं भसोंन होते हुए झांकी पुनः राजापाकड़ शिव मंदिर पहुंची। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रभूषण ठाकुर, अंजनी ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, रत्नेश ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, पप्पू पाठक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...