हाजीपुर, मार्च 27 -- राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड के भाथादासी गांव में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल रंग लाई है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित 50 दिवसीय विशेष हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। उद्योग मंत्रालय, बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र की 30 महिलाओं को सिकी क्राफ्ट की पारंपरिक और आधुनिक कला में दक्ष बनाया गया। मास्टर ट्रेनर मुन्नी देवी की देखरेख में महिलाओं ने सिकी से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, सजावटी सामान, टोकरियां और आधुनिक कढ़ाई-बुनाई का गहन अभ्यास किया। समापन के अवसर पर मुन्नी देवी ने कहा कि मंत्रालय का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के भीतर छिपे कौशल को निखारना है। ताकि वे अपने घर की दहलीज के भीतर रहकर ही सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.