हाजीपुर, मार्च 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्थित मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अता की गई। अकीदत मंदों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद के दिली मुबारकबाद दी। मौलाना मोहम्मद गुलाम रब्बानी ने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है और यह सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में इस्लाम की अनुयायी 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस दौरान सेहरी से लेकर इफ्तार तक लोग ना कुछ खाते हैं और नहीं पीते हैं। महीना गुनाहों से तौबा करने का महीना होता है। इस पाक महीने में विशेष नमाज तरावीह और कुरान की तिलावत पाठ के द्वारा अल्लाह के करीब आने का प्रयास किया जाता है। मुख्य रूप से पवित्र कुरान के अवतरण (नाज़िल होने) की याद में मनाया जाता है। रमजान में गरीबों की मदद करने, सदक़ा और ज़कात देने का विशेष महत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.