हाजीपुर, मार्च 17 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 अलीपुर मंझीपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हुई महिला बेसहारा। पीड़ित महिला बेबी कुमारी ने बताया कि मेरे पति किशन कुमार पिता महेश्वर सिंह राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर मंझीपुर के निवासी है। मेरे पति किशुन कुमार मुझे तलाक के लिए न्यायालय में मुकदमा दायर किए हुए और मुझे घर से छोटी बच्ची के साथ भगा दिया गया तब से मैं मायके में थी। मेरा और दो बच्चे को यह सभी लोग मुझसे छीन लिए हैं। मैं पिछले दो वर्षों से कितनी बार ससुराल में रहने का प्रयास किया। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन फिर भी यह लोग नहीं माने। इधर पिछले चार दिनों से मैं ससुराल में आई हुई हूं। लेकिन सास, ससुर, जेठानी सभी लोग दरवाजा बंद किए हुए हैं। मुझे घर के अंदर नहीं जाने दिया जा...