हाजीपुर, मार्च 9 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। भाकपा माले की विस्तारित बैठक प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में प्रखंड सचिव सुमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 23 मार्च 2026 को प्रखंड सम्मेलन की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड योगेंद्र राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के गुलामी का 04 श्रम कोड लागू कर दिया गया है। जिसमें न तो सम्मान जनक मजदूरी ना नौकरी और न विरोध के अधिकार के गारंटी है। प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने कहा कि हाल में ड्रंप के साथ ट्रेड डील में किसानों के हितों के साथ भारी विश्वासघात किया है। ऐसी हालत में अमेरिकी सस्ते कृषि उत्पादों का मुकाबला भारत के संकट ग्रस्त किसान किसी हालत में नहीं कर सकते। बैठक को रामचं...