हाजीपुर, अप्रैल 4 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। राजापाकर उत्तर टोला लक्ष्मी स्थान स्थित काली मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 551 महिलाओं द्वारा हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर कौनहारा घाट से गंगाजल लाकर आचार्य विनोद कुमार, दिनेश कुमार, नवल किशोर सिंह द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के बाद गंगाजल को कलश में भरा गया। जहां से महिलाएं कलश में गंगाजल भर कर माथे पर रखकर विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए काली स्थान जहां धार्मिक अनुष्ठान व पांच बार परिक्रमा के बाद कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। वही कलश यात्रा उपरांत शनिवार 12 बजे से अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ जो रविवार को समाप्त होगा। अष्टयाम यज्ञ में गाने का धुन ओम सदाशिव जय सियाराम,काली दुर...