राजापट्टी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक की गयी जान
छपरा, जून 10 -- मशरक । एक संवाददाता मशरक- थावे रेलखंड के राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गाड़ी से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की मौत प्लेटफॉर्म पर कुछ देर बाद हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने मशरक थाना पुलिस , अस्पताल एवं जीआरपी अविलंब को दी । मशरक अस्पताल से एंबुलेंस भी पहुंचा , किंतु चालक जख्मी व्यक्ति को मृतक कह अस्पताल नहीं ले गया। मृतक छपरा दहियावा टोला निवासी स्व ओमप्रकाश राय का पुत्र शिवम कुमार है। घटना बुधवार को दोपहर डेढ बजे की है। राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 55109 थावे छपरा पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण गाड़ी से गिरकर उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खबर पाकर मौके पर मशरक पुलिस और आरपीएफ के जवान पहुंचे तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगो न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.