छपरा, मार्च 13 -- छपरा। भाजपा युवा मोर्चा (बिहार) के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को पत्र लिखकर आगामी 15 मार्च से शुरू हो रही पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर (55515/55516) के ठहराव की मांग की है। तिवारी ने पत्र के माध्यम से कहा कि राजापट्टी एवं शामकौरिया स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। महेंद्र मिश्र जयंती समारोह की तैयारियां शुरू, एसडीओ ने किया निरीक्षण जलालपुर, एक प्रतिनिधि। पूर्वी धुन के जनक व भोजपुरी के कवि व गायक पं. महेंद्र मिश्र की जयंती समारोह की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि दो दिवसीय जयंती समारोह का आयोजन 15 एवं 16 मार्च को किया जाएगा। शुक्रवार को सदर एसडीओ नीतीश कुमार ने जलालपुर चौक स्थित स्मारक के रंगरोगन कार्य का ...