सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान। शहर के प्रशाखा तीन अन्तर्गत राजानगर, नवलपुर कर्बला व कंधवारा में दो दिनों पर बिजली कंपनी ने पांच लोगों पर कार्रवाई की है। बिजली कंपनी की टीम ने जेई पंकज कुमार के नेतृत्व में आठ दिसम्बर को राजानगर में जांच की। इस दौरान दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। एक पर 23 हजार चार सौ 61 व दूसरे पर 9 हजार तीन सौ 58 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं कर्बला में भी एक व्यक्ति पर 13 हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि नौ दिसम्बर को कंधवारा में दो लोग बिजली चोरी में पकड़े गए। एक पर 17 हजार सौ 36 व दूसरे पर 20 हजार छह सौ 93 रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...