देहरादून, जुलाई 18 -- आम आदमी पार्टी ने राजाजी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर राज्य सरकार से सभी वन, पर्यावरण और वन्यजीव संबंधी स्वीकृतियां सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि वह सड़क और आधारभूत ढांचे के विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास कार्य संविधान और पर्यावरणीय कानूनों के अनुरूप होने चाहिए। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि वन भूमि पर सड़क निर्माण के लिए वन (संरक्षण) अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत वन स्वीकृति, पर्यावरणीय मंजूरी और आवश्यकता होने पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की अनुमति अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग पर पेड़ों के पातन का विरोध उन्होंने सर...