लखनऊ, मई 11 -- राजाजीपुरम में बिजली विभाग की एक निजी कंपनी के मीटर कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन में कटौती किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुपरवाइजर को बंधक बना लिया, जिससे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के उनके वेतन में कटौती की गई है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस और विभाग की मध्यस्थता के बाद सुपरवाइजर को मुक्त कराया गया। यह भी पढ़ें- तालकटोरा में संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...