लखनऊ, जून 1 -- लेसा के राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र में बिजली फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 132 केवी टिकैतराय तालाब ट्रांसमिशन से आरडीएसओ उपकेंद्र के बीच बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था। उस समय वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली चालू कर दी गई थी। रविवार सुबह करीब तीन बजे, जब राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के सरकारी कर्मचारी अजय और संविदाकर्मी नीरज फाल्ट को दुरुस्त करने पहुंचे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ। इस धमाके और करंट की चपेट में आने से दोनों कर्मचारी झुलस गए।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर 33 केवी की हाईटेंशन लाइन जमीन...