लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार। शहर के मौजा राजहार में सरहुल पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। थाना के सामने गायत्री मोहल्ला स्थित गमेल स्थान पर बैगा पाहन द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के बाद पवित्र जल का वितरण किया जाएगा, जिसे ग्रामीण अपने घरों में छिड़ककर शुद्धता और मंगल की कामना करते हैं। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों से नियम, श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...