पलामू, नवम्बर 23 -- पंडवा, प्रतिनिधि। सीसीएल के राजहारा और भलही प्रोजेक्ट से प्रभावित रैयत और ग्रामीणों को रोजगार और व्यवसाय कराने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की। अध्यक्षता करते हुए नावा बाजार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजबली महरा ने उपस्थित लोगों ने एक दर्द है कि क्षेत्र की मूल समस्या बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। खनन से प्रभावित लोगों का संगठन बनाकर रैयतों की समस्या का निदान निकालने, सहजता से मुवावजा भुगतान सुनिश्चित करने और स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल की जाए। बैठक में राजहरा पंचायत के उप मुखिया अशोक कुमार चौहान ने कहा कि कमेटी का निर्माण 30 नवंबर को राजहरा के भलही मांइस परिसर में सर्वसम्मति से किया जाएगा। बैठक में सीसीएल सेवानिवृत्त कर्मी रामानंद पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, पंचम प्रजापति, अयोध्य...