धनबाद, जून 5 -- धनबाद रेल मंडल के डाल्टनगंज-गढ़वा के बीच राजहरा के पास गुरुवार की दोपहर कोयला लोड मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना से घटनास्थल पर रेल पटरी और ओवरहेड तार में भारी क्षति हुई है। अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है जबकि डाउन लाइन मेल लाइन से ट्रेनें चल रही हैं। दुर्घटना के कारण इस रूट की सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चल रही हैं। कई ट्रेनों को बीच के स्टेशन पर रोक कर आंशिक समापन भी किया गया है। लॉन्ग हॉल (तीन मालगाड़ी की 116 बोगियां एक साथ) अप लाइन से रिवर्सिवल लाइन पर जा रही थी। यह भी पढ़ें- राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, राजधानी समेत 10 ट्रेन डाइवर्ट इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। बोगियां जमीन पर आ गई...