पटना, मार्च 27 -- अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर संघ ने साफ किया है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर ही आंदोलन कर रहे हैं। बिरसा यूनाइटेड के अध्यक्ष आदित्य शिवम शंकर ने कहा कि सरकार के कई विभागों में उसी सेवा के अधिकारी प्रोन्नत होते हैं तो फिर राजस्व विभाग में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में बिहार राजस्व सेवा के गठन के समय डीसीएलआर के 101 पद आरक्षित किए गए, लेकिन 2023 में राजस्व अधिकारियों को प्रमोशन के बाद भी डीसीएलआर पर पदस्थापन नहीं हुआ। विधानसभा में इस संबंध में पूछे सवाल पर तत्कालीन राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तैनाती का आश्वासन दिया। तैनाती नहीं होने पर संघ कोर्ट गया। इसी क्रम में डीसीएलआर के समकक्ष एडीएलएओ के 104 पद सृजित कर दिये गए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इसे नहीं माना और ...