गोपालगंज, मार्च 9 -- थावे/कुचायकोट, एक संवाददाता बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर राजस्व सेवा के अधिकारियों के सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से थावे प्रखंड के अंचल कार्यालय में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हड़ताल के कारण जमीन का दाखिल-खारिज, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य बंद हो गए हैं। पहले ही दिन हड़ताल का असर दिखा। अंचल कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोग बैरंग वापस लौट गए। रामचंद्रपुर से निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची सुनीता देवी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ही काउंटर पर पहुंचकर खड़ी थीं, लेकिन बाद में पता चला कि अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात बनाने का क...