समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- शाहपुर पटोरी। अनुमंडल कार्यालय, पटोरी में मंगलवार को डीसीएलआर रोहित कुमार ने राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पटोरी, मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर अंचल के सभी अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी मौजूद थे। डीसीएलआर ने बताया कि बैठक में अंचलवार भूमि अतिक्रमण, जमाबंदी सुधार एवं पुनर्गठन, अभियान बसेरा - 2 , अंबेडकर सर्व अभियान सहित राजस्व से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में सभी सीओ व आरओ को निर्देश दिया गया कि दाखिल खारिज के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए। इसके अलावा रैयतों/आवेदकों को उचित मार्गदर्शन देकर अंचल कार्यालय पर अनावश्यक भीड़ - भाड़ एवं फर्जी लोगों से दूर रहने का सख्त निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.