पटना, दिसम्बर 27 -- बिहार राजस्व संघ ने उपमुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संघ ने उपमुख्यमंत्री पर राजस्व सेवा के अधिकारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि उन्हें कोई पत्र नहीं दिया गया है। अराजक माहौल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ईमानदार कर्मियों को कोई दिक्कत नहीं है, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि राजस्व विभाग की ओर से अभी जिलों में जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आने वाली शिकायतों पर उपमुख्यमंत्री जनता के सामने ही तुरंत कार्रवाई की चेतावनी के साथ ही जवाब मांग रहे हैं। राजस्व संघ ने इसी पर ऐतराज जताया है। बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार और महासचिव सौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.