गया, मार्च 9 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम महीना चल रहा है। ऐसे में गया नगर निगम अधिक से अधिक राजस्व संग्रह हो इसके लिए वार्डवार कैंप लगा रहा है। इसकी शुरूआत में सोमवार को वार्ड संख्या एक के खरखुरा महावीर स्थान सामुदायिक भवन में कैंप लगाया गया, जहां नये मकानों के 51 नये होल्डिंग बनाये गये। इसके अलावा नाली-गली व सफाई संबंधित समस्याओं के लिए 13 आवदेन आये। इस दौरान दो लाख 84 हजार रुपये लोगों ने जमा किया। अब तक 24 करोड़ छह लाख से अधिक हुआ है राजस्व संग्रहइस वित्तीय वर्ष में अब तक 24 करोड़ छह लाख से अधिक राजस्व संग्रह हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन करोड़ अधिक है। पिछले वर्ष 31 मार्च तक 21 करोड़ राजस्व संग्रह हुआ था। बावजूद इस बार वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 30 करोड़ राजस्व संग्रह का लक्ष्य रख गया है। इस तरह 23 दिनों में छह करोड़ राजस्...