सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधनों से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डीसी ने एक-एक कर सभी संबंधित विभागों से प्राप्त राजस्व की स्थिति की जानकारी ली और सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उत्पाद अधीक्षक कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, जिला मत्स्य कार्यालय, राज्य कर उपायुक्त गुमला सह सिमडेगा, नगर परिषद, जिला खनन कार्यालय एवं जिला अवर निबंधक कार्यालय की समीक्षा की गई। बताया गया कि उत्पाद अधीक्षक द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों से 73.25 प्रतिशत राजस्व की वसूली ...