कौशाम्बी, मई 23 -- जिलाधिकारी डॉ अमित सिंह पाल के निर्देश के अनुपालन में शनिवार को तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी शिकायतों और विवादित प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान राजस्व टीम ने गांवों में पहुंचकर शिकायतों की जांच की और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। सुनवाई के दौरान ग्राम बरियावा परमल गांव के गंगा प्रसाद मौर्य की शिकायत की जांच की गई। शिकायत भूमि संबंधी विवाद से जुड़ी थी, जिसमें सीमांकन और अभिलेखीय स्थिति का परीक्षण किया गया। तहसीलदार संजय दुबे की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए संबंधित पक्षों को दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में पहुंचे छह मामले, राजस्व और पारिवारिक विवाद रहे हावी दशरथ लाल पुत्र राम से जुड़े प्रकरण की भी सुनवाई हुई। मामले में जमीन ए...