सहारनपुर, मार्च 8 -- तीतरों। गांव फतेहचंदपुर में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामसमाज की लाखों रूपये की कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराया। खसरा नंबर 155 156 157 158 की भूमि पर कई सालों से कब्जा चला आ रहा था। तीसरे पहर एसडीएम सुरेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, कानूनगो मदनपाल, आस मोहम्मद, मोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा कुछ जमीन को ट्रैक्टर चलवा कर कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर कई सालों से कई किसानों का कब्जा चला आ रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.