बेगुसराय, मई 13 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद उनके अपने काम पर लौट आने से राजस्व विभाग के कार्यों में प्रगति होने लगी है। सीओ और राजस्व कर्मचारियों की लंबी हड़ताल से राजस्व विभाग से जुड़ा विभिन्न कार्य बाधित था। इसमें दाखिल खारिज,परिमार्जन, जमीन मापी ,भूमि विवादों की जन सुनवाई जैसे कार्य शामिल हैं। अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि खोदावंदपुर अंचल में दाखिल खारिज के मात्र 5 मामले लंबित हैं। जिन्हें जल्द ही निपटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल अवधि में दाखिल खारिज व परिमार्जन के ऑन लाइन आवेदन ही नहीं आए। बताते चलें कि अपनी विभिन्न। मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी विगत 11 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। जबकि अंचल अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 9 मार्च से हड़ता...