भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विभागीय ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा का निर्णय लिया है। इसको लेकर तमाम जिलों के समाहर्ताओं को प्रमंडलवार जिलों की समीक्षा का दिन बताया गया है। इसमें राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, भूमि के दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस तथा ई-मापी के आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रमंडलवार अपर समाहर्ताओं की साप्ताहिक बैठक दोपहर 4:30 बजे से 5 बजे तक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह है शेड्यूलप्रमंडल के नाम और दिनभागलपुर - बुधवारमगध - बुधवारमुंगेर - गुरुवारदरभंगा - गुरुवारकोसी - गुरुवारपटना - शुक्रवारपूर्णिया - शुक्रवारसारण - शुक्रवारतिरहुत - शुक्रवार यह भी पढ़ें- पटना-पूर्णिया ग्र...