देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित राजस्व वादों, उनके निस्तारण की प्रगति, लेखपाल स्तर पर लंबित आख्या तथा विभिन्न राजस्व कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों में लेखपाल स्तर पर लंबित आख्या को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रेषित किया जाए, ताकि वादों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर...